झटका: Apple वॉच की बैटरी चेंज कराना होगा महंगा, अब खर्च करने होंगे 16 सौ रुपये एक्स्ट्रा
Apple ने बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमत को करीब 20 डॉलर यानी 1,660 रुपये तक महंगा कर दिया है। इससे पहले एपल वॉच की बैटरी चेंज करवाने के लिए 79 डॉलर यानी करीब 6,558 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब आपको 99 डॉलर यानी करीब 8,200 रुपये खर्च करने होंगे।

विस्तार
Apple ने सप्ताह की शुरुआत में ही Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 पेश की है। इन दोनों वॉच की बिक्री अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। इन वॉच की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी इनकी कीमत उतनी ही हैं जितनी इससे पहले वाले वर्जन की थीं। नई वॉच की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Apple Watch की बैटरी को महंगा कर दिया है।
बैटरी बदलवाना हुआ महंगा
Apple ने बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमत को करीब 20 डॉलर यानी 1,660 रुपये तक महंगा कर दिया है। इससे पहले एपल वॉच की बैटरी चेंज करवाने के लिए 79 डॉलर यानी करीब 6,558 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब आपको 99 डॉलर यानी करीब 8,200 रुपये खर्च करने होंगे।
AppleCare+ सब्सक्राइबर्स के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है। Apple ने आईफोन की बैटरी रिप्लेसमेंट को भी 20 डॉलर तक महंगा कर दिया है। एपल सपोर्ट पेज के मुताबिक एपल वॉच के सभी मॉडल की बैटरी चेंज कराने के लिए अब 99 डॉलर खर्च करने होंगे। इसमें Apple Watch Series 9, Apple Watch Ultra 2, Apple Watch Series 8 और अन्य मॉडल शामिल हैं।
AppleCare+ के सब्सक्राइबर्स वॉच की बैटरी फ्री में चेंज करा सकेंगे, हालांकि उसके लिए शर्त यह है कि बैटरी की कैपेसिटी 80 फीसदी होनी चाहिए।
इससे पहले Apple ने iPhone 13 और पुराने मॉडल की बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमत को 20 डॉलर तक महंगा किया है जो कि 1 मार्च 2023 से लागू है। iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11 और iPhone X की बैटरी के लिए 89 डॉलर यानी करीब 7,300 रुपये और iPhone 14 के लिए 99 डॉलर यानी करीब 8,200 रुपये खर्च करने होंगे।
- Smartphone: क्या डिप्रेशन का कारण बन सकता है स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल? जानें ChatGPT की राय
- मुश्किलों में TikTok: लगा 3 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना, यूरोप के डाटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का आरोप
- WhatsApp चैनल कैसे बनाएं? जान लें तरीका
- Wifi को सुपरफास्ट बना देंगी ये टिप्स, मिनटों में डाउनलोड होंगी HD मूवीज