Fact ChecK: 'आरबीआई का सभी बैंकों को निर्देश, पासबुक पर प्रिंट कराएं गीता सार', जानें इसकी सच्चाई
कटिंग में लिखा है 'आर.बी.आई. का सभी बैंकों को निर्देश ! पासबुक के आखिरी पन्ने पर प्रिंट करवाएं गीता-सार। तुम क्या ले के आए थे, क्या ले के जाओगे। क्यों रोते हो, तुम्हारा क्या था जो खो गया। जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं दिया। जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का था। परसों किसी और का हो जाएगा।'

विस्तार
भारत में कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है। इस डिजिटल दुनिया में आज भी लोग लिखे हुए को सत्य मानते हैं, जबकि इंटरनेट की इस दुनिया में प्रत्येक लिखी हुई चीजे सत्य नहीं हो सकती है। सुपरफास्ट इंटरनेट के दौर में जंगल की आग की तरह कोई भी चीज वायरल हो जा रही है।
कुछ दिन पहले एक पेपर की कटिंग वायरल हो रही थी जिसमें दावा किया गया था कि यदि आप लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगे तो आपके बैंक अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे और यदि अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो मोबाइल रिचार्ज से पैसे कट जाएंगे, हालांकि यह दावा पूरी तरह से फर्जी था। अब एक नया दावा वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंक को निर्देश देकर कहा है कि पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता-सार प्रिंट किया जाए। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई...
फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। कटिंग में लिखा है'आर.बी.आई. का सभी बैंकों को निर्देश ! पासबुक के आखिरी पन्ने पर प्रिंट करवाएं गीता-सार। तुम क्या ले के आए थे, क्या ले के जाओगे। क्यों रोते हो, तुम्हारा क्या था जो खो गया। जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं दिया। जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का था। परसों किसी और का हो जाएगा।'
- Jio Down: मुंबई के कई इलाकों जियो की सर्विस हुई ठप, हजारों यूजर्स परेशान
- iOS 18: नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आईफोन को मिल सकते हैं ये AI फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
- Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, नहीं ले सकेंगे प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट
- काम की बात: बड़े काम के हैं ये तीन एआई टूल, जॉब सर्च कर रहे हैं तो जरूर ट्राई करें