Iron Man छोड़िए जुकरबर्ग के 'Jarvis' से मिलिए

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 21 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
facebooks mark zuckerberg shows off his iron man style robot butler jarvis
Mark Zuckerberg

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी अपने घर को आयरन मैन की तरह Jarvis की मदद से कंट्रोल करना चाहते हैं और वे इस प्रयास में कुछ हद तक कामयाब भी हो गए हैं।

    जुकरबर्ग ने एक प्रोग्राम 'Jarvis' बनाया है, जिसकी मदद से मार्क अब घर के कई सारे काम कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    फिलहाल, जुकरबर्ग इस प्रोग्राम की मदद से घर के दरवाजे, लाइटिंग कंट्रोल कर पा रहे हैं, साथ ही उनका यह नया प्रोग्राम उनका मनोरंजन भी कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मार्क ने इस बारे में अपने ब्लॉग में बताया है कि कैसे अब वे 'Jarvis' की मदद से कंप्यूटर या अपने फोन के जरिए ही अपने घर की गतिविधियों को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे की लाइटिंग, तापमान और सिक्योरिटी आदि।

    इतना ही नहीं मार्क का यह नया प्रोग्राम उनके दोस्तों को भी पहचानता है, और घर आने पर उन्हें सूचित भी करता है। अहम बात ये है कि यह प्रोग्राम वॉयस रिकगनिशन और मैसेजिंग के जरिए कम्यूनिकेट करता है।

    जुकरबर्ग ने 'Jarvis' को लेकर फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें