अब फेसबुक पर नहीं फैला सकेंगे अफवाहें, शिकंजा कसने आया नया टूल
विज्ञापन

सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर बढ़ती फर्जी ख़बरों और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए फेसबुक ने कमर कस ली है।

फेसबुक बहुत जल्द ऐसा टूल लॉन्च करने जा रहा है जिसके जरिए फर्जी ख़बरों को आसानी से पहचाना जा सकेगा और उसे फैलने से रोका जा सकेगा।

इस टूल के जरिए यूजर गलत या फर्जी जानकारी वाली ख़बर को फ्लैग कर सकेगा। ठीक वैसे ही जैसे आप अभी किसी ख़बर को लाइक या शेयर करते हैं।
विज्ञापन