Layoffs: मेटा में तीसरी बार छंटनी! 10 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी; डिज्नी भी कतार में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 May 2023 07:29 PM IST
सार

बता दें कि इससे पहले Meta ने नवंबर 2022 में लगभग 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी अब तीसरी बार छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

विज्ञापन
Facebook owner Meta starts final round off layoffs and Disney also start Layoffs
Meta - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बुधवार को अपने सभी प्लेटफॉर्म- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 10,000 नौकरियों में कटौती की योजना के तहत छंटनी का एक नया दौर शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2022 में लगभग 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी अब तीसरी बार छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इस बार करीब 10 हजार लोगों को निकाला जाएगा। बता दें कि मेटा के साथ डिज्नी कंपनी भी बड़ी मात्रा में छंटनी की तैयारी कर रहा है।

    मार्च में की थी छंटनी की घोषणा

    फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने मार्च में छंटनी की घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी 10 हजार कर्मियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा था कि हम अपनी टीम में से लगभग 10,000 कर्मियों में कटौती कर सकते हैं और साथ ही लगभग 5,000 अतिरिक्त ओपन भर्तियों को भी बंद किया जा सकता है। छंटनी को लेकर मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने खुद घोषणा की थी।

    विज्ञापन

    व्यापक भर्ती के बाद अब बड़ी मात्रा में छंटनी ने कंपनी के कर्मचारियों की संख्या को लगभग 2021 के मध्य के समान स्तर तक ला दिया है। यानी दो साल पहले तक कंपनी की मैन पावर और वर्तमान कर्मचारियों की संख्या लगभग बराबरी पर आ गई है। बता दें कि पहले व्यापक भर्ती से 2020 के बाद से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जारी रह सकता है छंटनी का दौर

    मार्च में मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने कहा था कि दूसरे दौर में कंपनी की अधिकांश छंटनी कई महीनों में पूरी होगी। इसे तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इस प्रोसेस को इसी महीने यानी मई में समाप्त किया जा सकता है। इतनी बड़ी छंटनी के बाद भी उन्होंने उस समय छंटनी के छोटे दौर जारी रखने की संभावना भी जताई थी।

    Disney भी करेगा छंटनी

    सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी के लेटेस्ट दौर की छंटनी में 2,500 से अधिक कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे। कंपनी के सीईओ बॉब इगर द्वारा पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। छंटनी का पहला दौर मार्च में शुरू हुआ था जब डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने लगभग 7,000 कर्मचारियों द्वारा कार्यबल को कम करने के लिए तीन स्टेप में छंटनी की घोषणा की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें