Twitter Top 10: सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम-राष्ट्रपतियों में टॉप पर मोदी, जो बाइडन 15वें नंबर पर पहुंचे
पीएम मोदी को ट्विटर पर फिलहाल 8.87 करोड़, जबकि ट्रंप को 8.69 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। जो बाइडन इस सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उन्हें महज 3.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.3 करोड़ है।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के टॉप-10 सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-10 अकाउंट की लिस्ट में पीएम मोदी 8वें नंबर हैं, हालांकि इस लिस्ट में वे दुनिया के दूसरे ऐसे राजनेता हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। वहीं अगर वर्तमान स्थिति में देखें तो पीएम मोदी अपने पद पर रहते हुए सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। एलन मस्क को ट्विटर पर 14 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं जिन्हें 13 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। नई लिस्ट में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने के मामले में पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को भी पीछे थोड़ दिया है। 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से काफी आगे थे।
पीएम मोदी को ट्विटर पर फिलहाल 8.87 करोड़, जबकि ट्रंप को 8.69 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। जो बाइडन इस सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उन्हें महज 3.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.3 करोड़ है।
- एलन मस्क: 140.7 मिलियन
- बराक ओबामा: 132.5 मिलियन
- जस्टिन बीबर: 112.7 मिलियन
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 108.5 मिलियन
- रिहाना: 108.3 मिलियन
- केटी पेरी: 107.9 मिलियन
- टेलर स्विफ्ट: 92.7 मिलियन
- नरेंद्र मोदी: 88.7 मिलियन
- डोनाल्ड ट्रंप: 86.9 मिलियन
- लेडी गागा: 84.5 मिलियन
- हो गए हैं Cyber Fraud के शिकार! तो ऐसे मिलेंगे पैसे वापस
- 12 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ iQoo Pad, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मिलेगा 12GB रैम, वनप्लस पैड को देगा टक्कर
- iPhone के बाद एपल वॉच का अपडेट बना जी का जंजाल, घड़ी की स्क्रीन ही खराब हो गई
- Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब