निजी जानकारी साझा करने के लिए यूजर्स के साथ चालाकी कर रहे फेसबुक-गूगल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 05:10 PM IST
Facebook and Google manipulate users into oversharing, says Study
facebook google

    एक सरकारी अध्ययन में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का एक नया कानून होने के बावजूद सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक तथा सर्च इंजन गूगल हेरफेर और चालाकी दिखाते हुये अपने उपयोगकर्ताओं से उनकी निजी सूचनायें देने पर जोर दे रही है।

    नार्वेजियन कंज्यूमर काउंसिल ने अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार ये कंपनियां उपयोगकर्ताओं को सीमित ‘डिफाल्ट ’ विकल्प ही उपलब्ध करवा रही हैं जबकि यूरोपीय संघ (ईयू) के नये डाटा संरक्षण नियमों में डाटा गोपनीयता के बारे में उपयोक्ता को अधिक नियंत्रण व विकल्प देने का प्रावधान किया गया है।

    काउंसिल का कहना है इन अमेरिकी कंपनियों की गोपनीयता संबंधी संशोधित नीति सामान्य डाटा संरक्षण नियमन (जीडीपीआर) के भी प्रतिकूल है। जीडीपीआर में भी यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि निजी सूचना साझा करते समय उपयोक्ताओं को क्या विकल्प दिये गये हैं।

    काउंसिल के निदेशक (डिजिटल सेवा) फिन मिरस्टेड ने कहा कि ये कंपनियां हमें अपनी ही निजी जानकारी साझा करने के लिए एक तरह से चालाकी दिखाते हुये उलझाती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों का व्यवहार दर्शाता है कि उनमें उपयोक्ताओं के लिए सम्मान कम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें