अब कभी चोरी नहीं होगा यह पर्स, खो जाने पर मोबाइल पर बजेगा अलार्म

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Arista Vault Introducing World’s First Wallet Bot with power bank and bluetooth
Wallet Bot

    अक्सर सुनने में आता है कि फलां आदमी का पर्स ट्रेन या बस में चोरी हो गया, या फिर मेरा पर्स कहीं छूट गया है। ऐसी स्थिति में हम बहुत परेशानीी होती है। हम फिर ऊपर वाले के भरोसे ही रह जाते हैं कि जिसको हमारा पर्स मिला होगा वह शायद हमें फोन करें, लेकिन अब बाजार में एक ऐसा भी पर्स आ गया है जिसमें पावर बैंक है और कहीं खो जाने की स्थिति में वह आपके फोन पर नोटिफिकेशन भेजेगा।

    अगर आप पावर बैंक और वॉलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो बीकन टेक्नोलॉजी से लैस एरिस्टा वाल्ट का ‘वॉलेट-बॉट’ ट्राई कर सकते हैं। यह वॉलेट जैसे ही कहीं छूटेगा या चोरी होगा, तो मोबाइल पर अलार्म बजेगा और यदि इससे कनेक्ट मोबाइल कहीं छूट जाता है, तो वॉलेट का अलार्म आपको अलर्ट करेगा।

    विज्ञापन
    अब कभी चोरी नहीं होगा यह पर्स, खो जाने पर मोबाइल पर बजेगा अलार्म

    यह वॉलेट एंटी थेफ्ट, एंटी लॉस्ट, ब्लूटूथ, ट्रेकिंग सिस्टम और पॉवर बैंक से लैस है। इसमें 3000 एमएएच क्षमता का पावर बैंक इनबिल्ट है। इसमें दिए बटन से मोबाइल पर सेल्फी भी ले सकते हैं। इस वॉलेट का कवर लेदर का है और इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अब कभी चोरी नहीं होगा यह पर्स, खो जाने पर मोबाइल पर बजेगा अलार्म

    इस खास पर्स को गुरुग्राम की एरिस्टा वाल्ट नाम की एक कंपनी ने तैयार किया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है, हालांकि अभी इस वॉलेट को आप खरीद नहीं सकते हैं। फिलहाल प्री-ऑर्डर कंपनी की वेबसाइट से किया जा सकता है। इस खास पर्स की कीमत 3,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें