Ashwini Vaishnaw: मैन्युफैक्चरिंग का गढ़ बनने जा रहा भारत, टेक कंपनियों की पहली पसंद बना, वैष्णव ने दी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 19 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नौ साल की छोटी सी अवधि में हमारे पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के दृष्टिकोण और कार्यक्रमों के इस समूह ने भारत को एक विश्वसनीय वैल्यू चेन पार्टनर के रूप में स्थापित किया है।

विज्ञापन
every big electronics manufacturer is setting up its design in India says Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश में बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लगभग नौ साल पहले देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग न के बराबर थी। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग व्यावहारिक रूप से नहीं था, हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले लगभग 98 प्रतिशत मोबाइल फोन आयात किए जाते थे। लेकिन अब हर बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता भारत में अपना डिजाइन स्थापित कर रहा है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं की पसंद बना भारत

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नौ साल की छोटी सी अवधि में हमारे पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के दृष्टिकोण और कार्यक्रमों के इस समूह ने भारत को एक विश्वसनीय वैल्यू चेन पार्टनर के रूप में स्थापित किया है।

    विज्ञापन

    लगभग नौ साल पहले तक देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग न के बराबर थी। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भी हम पीछे थे, लगभग 98 प्रतिशत मोबाइल फोन आयात किए जाते थे। लेकिन अब हर बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता भारत में अपना डिजाइन स्थापित कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्यावहारिक रूप से हर बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता अब भारत में अपना डिजाइन स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि गूगल ने घोषणा की है भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का निर्माण किया जाएगा...यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें