X Down: भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सेवाएं ठप, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 19 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

X यूजर्स को ट्वीट देखने और करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स के सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Elon Musk social media platform X twitter down in India users face issues
Twitter X - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    X Down:

    अरबपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) की सेवाएं गुरुवार को भारत में ठप हो गईं। यूजर्स को एक्स पर ट्वीट देखने और करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स के सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। डाउन डिटेक्टर पर लगातार एक्स कॉर्प में समस्या को लेकर शिकायत की जा रही है।

    पेज रिफ्रेश करने में आई दिक्कतें

    एक्स की सेवाएं गुरुवार दोपहर करीब दो बजे के आस-पास कुछ देर के लिए ठप हो गईं। यूजर्स को पेज को रिफ्रेश करने और ट्वीट देखने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को ट्वीट करने तक में समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, थोड़ी देर बाद प्लेटफॉर्म फिर से काम करने लगा।

    विज्ञापन
    X Down: भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सेवाएं ठप, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

    अपने आप लॉग-आउट हो रहे अकाउंट

    एक्स की सेवाएं ठप होने को लेकर कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। हमें खुद एक्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। पेज रिफ्रेश करने पर अपने आप अकाउंट लॉगआउट हो रहा है और एरर दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    X Down: भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सेवाएं ठप, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

    डाउन डिटेक्टर पर भी एक्स कॉर्प आउटेज की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। वेब वर्जन पर यूजर्स को टाइमलाइन देखने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ा। साथ ही यूजर्स को पोस्ट देखने और पोस्ट सर्च करने तक में एरर दिखाई दे रहा था।

    डाउन डिटेक्टर के अनुसार, दोपहर दो बजे के करीब यह आउटेज देखा गया है। अधिकतर वेब वर्जन वाले यूजर्स को दिक्कतें देखने मिली हैं। डाउन डिटेक्टर पर 70 फीसदी वेब यूजर्स, 29 फीसदी मोबाइल यूजर्स ने आउटेज को लेकर शिकायत का है। वहीं एक फीसदी यूजर्स ने पोस्ट नहीं कर पाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दोपहर 1.50 से लेकर 2.20 तक ये समस्याएं देखने को मिलीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें