यूरोपीय संघ ने लागू किया नया कानून, अब इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनेंगे टिकाऊ और एनवायरमेंट फ्रेंडली

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 02 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
European Union Launch Right To Repair Campaign Electronic Products Become More Environment Friendly
electronic products - फोटो : electronic products / Twitter

    यूरोपीय संघ (European Union) ने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स (Electronic Products) को लेकर राइट टू रिपेयर (Right To Repair) नियम को लागू किया है। इस नियम के तहत सभी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को वर्ष 2021 से टिकाऊ और एनवायरमेंट फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का निर्माण करना होगा। इसके साथ ही ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर 10 वर्षों की रिपेयरिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनियों को समान के जरूरी स्पेयर पार्ट्स को भी मार्केट में उतारने पड़ेंगे। वहीं, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और डिश वॉशर जैसे प्रोडक्ट्स पर यह नियम लागू होगा।

    राइट टू रिपेयर के नियम को लेकर यूरोप में लंबे समय से कैंपेन चल रहा था। इस कैंपेन की शुरुआत उन ग्राहकों ने की थी, जिन्होंने महंगे प्रोडक्ट्स खरीदे थे। साथ ही उन्हें प्रोडक्ट्स की खराबी से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। कई बार ऐसा भी होता है कि समान के स्पेयर पार्ट्स भी बाजार में नहीं मिलते हैं। इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स से निकलने वाली जहरीली गैस और किरणों से पार्यवरण को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। इस वजह से अमेरिका में राइट टू रिपेयर नियम लागू करने को लेकर मुहिम चलाई थी।

    विज्ञापन

    इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के खराब होने के बाद ई-जंक में बदल जाते हैं, जिनको रिसाइकल करने में दिक्कत आती हैं। अब नियम में सख्ती आने से टेक कंपनियों की मनमानी कम हो जाएगी। वहीं, इस नियम के लागू होने से पहले यूरोपीयन संघ ने भी टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रति सहानुभुति जताई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनियों के समान की क्वालिटी में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2004 से लेकर 2012 तक होम अप्लायंसेस की क्वालिटी में तेजी से कमी आई थी। 2004 में मशीनों ने लगातार काम किया था, लेकिन गारंटी की अवधि खत्म होने के बाद 3.5 फीसद मशीने खराब हो गई थी। वहीं, यह आकंडा 2012 में बढ़कर 83 फीसद तक पहुंच गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें