Tinder पर दिल्ली के यूजर्स सबसे ज्यादा हैं एक्टिव, दूसरों की प्रोफाइल देखने में आगे है पुणे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 02 Oct 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Users Active On Tinder And Pune Ahead In Swipe Right Know About It
tinder - फोटो : VisaFlux / Twitter

    डेटिंग एप टिंडर (Tinder) ने देश के 6 राज्यों के यूजर्स का डाटा जारी किया है। इस एप ने राइट स्वाइप और सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले यूजर्स की सूची पेश की है। इस लिस्ट में पुणे के यूजर्स सबसे ज्यादा दूसरों के प्रोफाइल चैक करते हैं। इसके साथ ही राइट स्वाइप करने के मामले में पुणे के बाद दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू के उपभोक्ता आते हैं। वही दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू, पुणे, मुंबई, चंडीगढ़ और कोलकाता के यूजर्स सबसे ज्यादा टिंडर एप का इस्तेमाल करते हैं।

    टिंडर की शुरुआत कैलीफोर्निया में हुई थी। इसके बाद यह एप देखते ही देखते डेटिंग का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। इस डेटिंग एप को 190 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, अगस्त में इस एप को 58 लाख बार डाउनलोड किया गया था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स की मानें तो टिंडर ने 2019 के मध्य में अन्य एप्स के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस एप ने कुल 500 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, टिंडर ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई हैं। साथ ही इस एप ने वीडियो स्ट्रिमिंग एप नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें