Tech Tips: फिजिकल सिम से कितनी अलग होती है ई-सिम, जानिए दोनों के फायदे और नुकसान
आपके पास मोबाइल फोन होगा। मगर क्या आप ई-सिम के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो इस खबर में जानिए ई-सिम साधारण सिम से किस तरह अलग होती है। जानिए ई-सिम के फायदे और नुकसान की जानकारी।

विस्तार
स्मार्टफोन में कॉलिंग के लिए सिम की जरूरत होती है। ऐसे में फिलहाल बाजार में दो तरह की सिम मौजूद हैं। एक फिजिकल सिम और दूसरी ई-सिम। इन दोनों सिम के जरिए स्मार्टफोन को अलग-अलग अनुभव मिलता है। देश में अधिकतर लोग फिजिकल सिम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, ई-सिम के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। चलिए इस खबर में जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों सिम में क्या अंतर है।
आपके पास स्मार्टफोन है तो आप फिजिकल सिम के बारे में तो जानते ही होंगे। सिम यानी सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल होता है। यह एक छोटा कार्ड होता है, जिसमें काफी डेटा और मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी जैसी जानकारी होती है।
- फिजिकल सिम को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सिम को डिवाइस में इंस्टाल करना भी आसान होता है।
- यह सिम हर तरह के डिवाइस में आसानी से सेट हो जाती है।
- फिजिकल सिम को आसानी से निकाला जा सकता है और इसे किसी भी स्थान पर सुरक्षित तरीके से संभालकर रख सकते हैं।
- फिजिकल सिम खराब और चोरी हो सकती है।
- फिजिकल सिम के इस्तेमाल से डिवाइस में जगह घिरती है और डिवाइस का डिजाइन सीमित हो जाता है।