स्मार्टफोन पर खूब वीडियोज देख रहे हैं भारतीय, हर महीने खर्च कर देते हैं 9.8जीबी डाटा

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Wed, 19 Jun 2019 08:32 PM IST
ericsson reports indians are top on data usage on smartphone, 9.8Gb average per month
android smartphone

    स्वीडन की टेलीफोन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एरिक्सन का कहना है कि भारतीय स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा डाटा की खपत कर रहे हैं। एरिक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के आखिर तक यह औसत 9.8 जीबी प्रति माह तक था।

    बुधवार को लॉन्च रिपोर्ट में एरिक्सन ने बताया है कि फास्ट प्रोसेसर वाले स्मार्टफोंस की एंट्री, LTE सब्स्क्राइबर्स की तेजी से बढ़ती संख्या, सस्ते डाटा प्लान के चलते लोग ज्यादातर वक्त वीडियोज देखने में बिता रहे हैं, जिससे डाटा खपत में बढ़ोतरी हुई है।

    अपनी रिपोर्ट में एरिक्सन ने उम्मीद जताई कि 2018 में यह औसत 4.6 एक्साबाइट था, जो 2024 तक 23 प्रतिशत बढ़कर 16 एक्साबाइट तक पहुंच जाएगा। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में स्मार्टफोन प्रयोग करने वाली की संख्या 2024 में बढ़ कर एक अरब दस लाख तक पहुंच जाएगी।

    वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2018 में 61 करोड़ थी, जो 2024 में बढ़ कर सवा अरब तक पहुंच जाएगी। मोबाइल ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक का इजाफा होगा।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर भारतीय ऑनलाइन वीडियोज देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, जिससे डाटा खपत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं 5जी टेक्नोलॉजी आने के बाद लोग 360 डिग्री वीडियोज देखेंगे, जिनमें ऑग्मेंटेड और वर्चुअल रिअलिटी वाले वीडियोज भी होंगे, जिसके बाद इसमें और इजाफा होगा। गौरतलब है कि सरकार 5जी सर्विसेज लॉन्च करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है, जिसके बाद वायरलेस कम्यूनिकेशन और डाटा स्पीड में जबरदस्त इजाफा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें