Moto X4 और OnePlus5T के लॉन्चिंग समेत जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 19 Nov 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
Technology News This Week From 12 To 18 November 2017
Moto X4

    Moto X4 भारत में हुआ लॉन्च

    मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड 7.1 नूगट, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन के 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है।

    Apple working with Intel for 5G
    Apple working with Intel for 5G

    नए iPhone में मिलेगा 5G का सपोर्ट

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने 5जी सपोर्ट वाले आईफोन के लिए Intel के साथ पार्टनरशिप की है। इस रिपोर्ट को इसलिए भी सही माना जा रहा है कि क्योंकि हाल ही में इंटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने 5जी तकनीक डेवलप कर लिया है।

    WhatsApp to support locked recordings
    WhatsApp to support locked recordings

    WhatsApp में ऑडियो मैसेज भेजना अब मजेदार

    अभी तक व्हाट्सऐप  यूजर्स को ऐप में वॉयस रिकॉर्ड करने के लिए वॉयस बटन को दबाकर रखना होता है और फिर रिकॉर्ड करने के बाद छोड़ना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में कई बार उंगली हट जाने से रिकॉर्डिंग बंद हो जाती है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को बटन दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी। ऐप में वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए सिर्फ एक बार बटन को दबाना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें