Elon Musk ने दिया बड़ा बयान, कहा- डिलीट कर देना फेसबुक एप

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एलन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फेसबुक को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सभी लोगों को अपने फोन से फेसबुक को डिलीट कर देना चाहिए। दरअसल, एलन मस्क ने इस तरह का बयान इसलिए दिया था, क्योंकि लोकप्रिय अभिनेत्री Sacha Baron Cohen ने फर्जी खबर को लेकर फेसबुक पर निशाना साधा था। इतना ही नहीं उन्होंने फेसबुक की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए थे।
उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि एक आदमी 2.5 अरब लोगों के लिए पानी का इंतजाम नहीं कर सकता, एक शख्स 2.5 अरब लोगों के लिए बिजली का इंतजाम नहीं कर सकता तो फिर एक शख्स 2.5 अरब लोगों के डाटा को कैसे कंट्रोल कर सकता है। सरकार को फेसबुक पर लगाम लगाने की जरूरत है।
आपको बता दें कि एलन मस्क लंबे समय से फेसबुक की आलोचना करते आए है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से फेसबुक की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाएं थे। वहीं, दूसरी तरफ टेलीग्राम के सीई परेल डुओरोव ने पिछले सप्ताह ही व्हाट्सएप को लेकर बडा बयान दिया था। इससे पहले साल 2018 में भी टेस्ला और अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट किया था।
Pavel Durov ने फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप पर बड़ा बयान दिया था। पावेल ने कहा था कि व्हाट्सएप का बहुत खतरनाक एप है और इससे लाखों यूजर्स के डाटा को खतरा है। उन्होंने आगे कहा था कि सभी यूजर्स को मैसेजिंग के लिए टेलीग्राम एप का इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि जेफ बेजोस का व्हाट्सएप डाटा लीक हुआ था, जिसके बाद टेलीग्राम के सीईओ पावेल ने व्हाट्सएप इस्तेमाल ना करने की सलाह दी थी।
पावेल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा था कि व्हाट्सएप की इस कमी से आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स का डाटा कभी भी लीक हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा था कि इन यूजर्स को व्हाट्सएप की बजाय टेलीग्राम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म बहुत सुरक्षित है। इतना ही नहीं पावेल ने व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर पर भी निशाना साधा है। टेलीग्राम के सीईओ पावेल ने कहा है कि व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि हम अपने यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखते है और इस प्लेटफॉर्म पर उनका डाटा कभी लीक नहीं होगा।
- BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 100GB डाटा
- Delhi Elections 2020: लोग ले रहे हैं मौज, Twitter पर मजेदार तस्वीरें और वीडियो की शेयर
- टॉयलेट में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज ही बंद कर दें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
- बिना नेटवर्क और सिम कार्ड के भी काम करता है यह GPS ट्रैकर, 72 घंटे है बैटरी बैकअप