Twitter Auction: ट्विटर के लोगो से लेकर टेबल-कुर्सी तक को नीलाम करेंगे एलन मस्क, जानें लिस्ट में क्या-क्या है

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

अरबपति एलन मस्क, ट्विटर की पहचान वाला लोगो और कॉफी टेबल तक को नीलामी करने वाले हैं। इस लिस्ट में ट्विटर से जुड़ी 584 चीजें शामिल हैं।

Elon Musk to auction Twitter signs and other memorabilia including desks and chairs
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एक्स कॉर्प (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ट्विटर का नाम-ओ-निशान मिटाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्विटर का नाम और लोगो बदलने के बाद अब मस्क ने इससे जुड़ी चीजों को नीलाम करने की तैयारी कर ली है। अरबपति, ट्विटर की पहचान वाला लोगो और कॉफी टेबल तक को नीलामी करने वाले हैं। इस लिस्ट में ट्विटर से जुड़ी 584 चीजें शामिल हैं। बता दें कि पिछले महीने एलन मस्क ने Twitter का नाम बदलकर एक्स (X) कर दिया है। मस्क ने ट्विटर डोमेन में भी बदलाव किया है।

    अरबपति एलन मस्क कंपनी के एक्स के रूप में रीब्रांडिंग के कुछ ही हफ्तों बाद कंपनी के ट्विटर बिल्डिंग साइन्स और अन्य वस्तुओं को नीलामी के लिए रख रहे हैं। मस्क ट्विटर से जुड़ी 584 चीजें को नीलाम करने वाले हैं। इस लिस्ट में कॉफी टेबल, बड़े आकार के पक्षी पिंजरे और कई ऑयल पेंटिंग भी शामिल हैं।

    इसके अलावा मस्क ट्विटर की डेस्क और कुर्सियां, एक डीजे बूथ और एक बैंड के साथ कई संगीत वाद्ययंत्र भी नीलाम करने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के बाद से मस्क ने लागत कम करने के लिए हजारों नौकरियों में कटौती की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें