भारत में इंटरनेट सेवा देगी एलन मस्क की कंपनी Starlink, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Mar 2021 11:31 AM IST
Elon musk starlink satellite to launch internet service in India you can prebook now know how
starlink Internet - फोटो : amarujala

    एलन मस्क का नाम तो आपने सुना ही होगा। हम उसी एलन मस्क की बात कर रहे हैं जो टेस्ला के सीईओ हैं और जिनके एक ट्वीट के बाद दूसरी कंपनियों की शेयर आसमान पर पहुंच जाते हैं। एलन मस्क अब भारत में रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं। एलन मस्क की कंपनी starlink जल्द भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने जा रही है और इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Starlink इंटरनेट की सेवाएं SpaceX कंट्रोल करती है जो कि एक एयरोस्पेस कंपनी है। SpaceX की स्थापना 2002 में एलन मस्क ने की थी। भारत में इंटरनेट सेवा देने के लिए Starlink इंडिया की वेबसाइट लाइव हो गई है और बुकिंग चालू है।

    starlink Internet
    starlink Internet - फोटो : starlink

    रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट की सेवा 2022 की शुरुआत में हो सकती है, हालांकि कनेक्शन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। https://www.starlink.com/ पर जाकर आप प्री-बुक कर सकते हैं। स्टारलिंक इंटरनेट के लिए प्री-बुकिंग फिलहाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए हो रही है। बुकिंग के दौरान आपको लोकेशन की जानकारी भी मिल जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें