Starlink: भारत से पहले बांग्लादेश में शुरू हुई स्टारलिंक इंटरनेट की सर्विस, जानें कीमत
Starlink का दावा है कि उसका इंटरनेट 300 Mbps तक की स्पीड देता है। कोई डेटा कैप नहीं यानी असीमित इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा कोई स्पीड थ्रॉटलिंग नहीं, यानी फुल स्पीड हर समय। यह बात बांग्लादेश के कई पारंपरिक इंटरनेट प्रदाताओं से Starlink को अलग बनाती है।

विस्तार
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने अब आधिकारिक रूप से बांग्लादेश में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। यह लॉन्च दूरदराज और इंटरनेट से वंचित क्षेत्रों के लिए तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी का नया युग लेकर आया है, हालांकि इसकी कीमत आम इंटरनेट सेवाओं की तुलना में काफी अधिक है।
Starlink ने बांग्लादेश में दो रेजिडेंशियल प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें एक 6,000 टका (लगभग ₹4,200) प्रति माह और दूसरा 4,200 टका (लगभग ₹2,900) प्रति माह है। इसके साथ ही इंस्टॉलेशन फीस भी है जो कि 47,000 टका (लगभग ₹32,900) है।
Starlink का दावा है कि उसका इंटरनेट 300 Mbps तक की स्पीड देता है। कोई डेटा कैप नहीं यानी असीमित इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा कोई स्पीड थ्रॉटलिंग नहीं, यानी फुल स्पीड हर समय। यह बात बांग्लादेश के कई पारंपरिक इंटरनेट प्रदाताओं से Starlink को अलग बनाती है।
- AC Tips: सर्विसिंग के बाद भी ठंडा नहीं कर रहा एसी तो समस्या कहीं और है, ये पांच चीजें चेक करें
- iPadOS 17.7.8: एपल ने जारी किया अपडेट, गंभीर खामियां हुईं दूर, तुरंत करें इंस्टॉल
- AI Coder: एक साल में जूनियर कोडर का दुश्मन बन जाएगा एआई, गूगल के चीफ साइंटिस्ट का बड़ा दावा
- स्मार्टफोन चार्जिंग को लेकर अफवाह और सच्चाई