Starlink: अन्य देशों के मुकाबले भारत में सस्ता होगा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, जानें कीमत
एलन मस्क की कंपनी Starlink अब भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Starlink के इंटरनेट प्लान की कीमत 850 रुपये प्रति माह से कम हो सकती है। खास बात यह है कि लॉन्चिंग ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा भी मिल सकता है।

विस्तार
एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट हाल ही में बांग्लादेश में लॉन्च हुआ है जिसके बाद कीमत को लेकर भारतीय यूजर्स परेशान थे, क्योंकि बांग्लादेश में Starlink की कीमत बहुत ज्यादा है। अब Starlink भारत में भी लॉन्चिंग के लिए तैयार है। एलन मस्क की कंपनी Starlink अब भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Starlink के इंटरनेट प्लान की कीमत 850 रुपये प्रति माह से कम हो सकती है। खास बात यह है कि लॉन्चिंग ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा भी मिल सकता है।
इस महीने की शुरुआत में, Starlink को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से Letter of Intent प्राप्त हुआ है, जिससे कंपनी को भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिली है, हालांकि अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। इसके अलावा TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने शहरी क्षेत्रों में प्रति उपयोगकर्ता 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क का सुझाव दिया है, जिससे सैटेलाइट इंटरनेट की कीमतें पारंपरिक ब्रॉडबैंड की तुलना में अधिक हो सकती हैं। Starlink को भारत में सेवाएं देने के लिए कुल 4% AGR शुल्क, प्रत्येक स्पेक्ट्रम ब्लॉक पर 3,500 रुपये वार्षिक शुल्क और 8% लाइसेंसिंग फीस का भुगतान भी करना होगा।
- प्लान की शुरुआती कीमत ₹850 से कम होगी
- अनलिमिटेड डाटा के साथ शुरूआती प्रचार योजना
- भारत में 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जोड़ने का लक्ष्य
- कम कीमत के जरिए उच्च स्पेक्ट्रम लागत की भरपाई का प्रयास
अगर ये योजनाएं साकार होती हैं, तो Starlink का भारत में इंटरनेट प्लान दुनिया के सबसे सस्ते सैटेलाइट इंटरनेट प्लान्स में से एक होगा।
- YouTube 3 Strike Rule: क्या है यूट्यूब का थ्री स्ट्राइक रूल, अपील करने का तरीका क्या है?
- Google Veo 3: अब 71 देशों में पहुंचा गूगल का वीडियो जेनरेशन एआई टूल, देखें लिस्ट
- Recharge Plan: महज 599 रुपये में 84 दिनों तक टेंशन फ्री, हर रोज 3GB डाटा भी मिलेगा
- DeepMind के CEO की चेतावनी: अगले 5 वर्षों में नौकरियों पर असर डालेगा AI, अभी से तैयारी करें किशोर