SuperGrok: एलन मस्क का बड़ा एलान, छात्रों के लिए फ्री कर दिया सुपरग्रोक, जानें क्या है ऑफर
xAI के इंजीनियर Arno Gau ने एक अन्य पोस्ट में साफ किया है कि छात्रों को Grok.com पर SuperGrok की सुविधा सिर्फ दो महीने के लिए मुफ्त में मिलेगी और यह तभी संभव है जब छात्र (.edu) ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करें।

विस्तार
Elon Musk ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया कि छात्रों के लिए SuperGrok फ्री में उपलब्ध है, लेकिन इस ऑफर के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हुई हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। xAI के इंजीनियर Arno Gau ने एक अन्य पोस्ट में साफ किया है कि छात्रों को Grok.com पर SuperGrok की सुविधा सिर्फ दो महीने के लिए मुफ्त में मिलेगी और यह तभी संभव है जब छात्र (.edu) ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करें। DeepMind: अगले पांच साल में AI खत्म कर देगा मानवता, इंसानों जैसे एआई करेंगे राज, एक्सपर्ट ने कहा- इसे रोको यह ध्यान देने वाली बात यह है कि .edu डोमेन सिर्फ अमेरिका की यूनिवर्सिटीज को दिया जाता है, इसलिए भारत में पढ़ रहे छात्रों के लिए यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, हालांकि Gau ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में वे दूसरे देशों के "edu-जैसे" ईमेल एड्रेस को भी सपोर्ट देना शुरू करेंगे।
Gau की पोस्ट पर कई छात्रों ने बताया कि उनके पास .edu ईमेल होने के बावजूद वे SuperGrok के लिए रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में Arno Gau ने सुझाव दिया है कि यदि किसी को साइनअप में दिक्कत हो रही हो, तो xAI सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
SuperGrok, दरअसल X Premium+ सब्सक्रिप्शन का ही एक वर्जन है, लेकिन इसे सिर्फ Grok AI चैटबॉट यूज करने वालों के लिए बनाया गया है यानी अगर आप X (पहले Twitter) की प्रीमियम सेवाओं में रुचि नहीं रखते लेकिन केवल Grok AI इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो SuperGrok आपके लिए है। इसमें वही सभी AI फीचर्स मिलते हैं जो X Premium+ में होते हैं।
- Trump Tariff: चीन ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, शेयर किया कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करते हुए अमेरिकन का वीडियो
- Instagram: आ रहा है गजब का फीचर, रील देखने के लिए डालना होगा सीक्रेट कोड
- DeepMind: अगले पांच साल में AI खत्म कर देगा मानवता, इंसानों जैसे एआई करेंगे राज, एक्सपर्ट ने कहा- इसे रोको
- Pixel Watch 3: गूगल ने रिलीज किया नया अपडेट और डॉक्टर बन गई स्मार्टवॉच, यूजर्स परेशान