Pixel Watch 3: गूगल ने रिलीज किया नया अपडेट और डॉक्टर बन गई स्मार्टवॉच, यूजर्स परेशान
Loss of Pulse Detection’ फीचर का लाभ उठा सकते हैं, जो पहनने वाले की दिल की धड़कन पर नजर रखता है और किसी असामान्यता या धड़कन के पूरी तरह रुक जाने पर आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सकता है।

विस्तार
Google ने अब अमेरिका में Pixel Watch 3 के लिए एक नया हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर लॉन्च किया है, जो पहले केवल यूरोपीय बाजारों तक ही सीमित था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उपयोगकर्ता ‘Loss of Pulse Detection’ फीचर का लाभ उठा सकते हैं, जो पहनने वाले की दिल की धड़कन पर नजर रखता है और किसी असामान्यता या धड़कन के पूरी तरह रुक जाने पर आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सकता है।
9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अप्रैल 2025 में जारी किए गए अपडेट के साथ Pixel Watch 3 पर आ रहा है। यह अपडेट Wear OS 5.1 (Android 15 आधारित) पर आधारित है और इसका सॉफ़्टवेयर वर्जन BP1A.250305.019.W7 है, हालांकि इस अपडेट में अधिकतर बग फिक्सेस शामिल हैं, रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के यूजर्स अब इस हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
Google के अनुसार, यह फीचर तब भी आपातकालीन सेवाओं को कॉल कर सकता है, जब यूजर बेहोश हो और उसकी पल्स (धड़कन) का पता न चले। यह विभिन्न कारणों जैसे फेफड़ों की कार्डियक अरेस्ट, श्वसन या परिसंचरण संबंधी विफलता, ओवरडोज या विषाक्तता जैसी स्थितियों में पल्स न मिलने पर एक्टिव हो सकता है।