Elon Musk: महज 20 मिनट में बिकी एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की डिजिटल कलाकृति, कीमत लगी 42 करोड़

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk girlfriend and singer Grimes digital art sells for 5.8 million dollars
Elon Musk's girlfriend's art - फोटो : twitter

    आप में से बहुत सारे लोग अब कंप्यूटर के जरिए डिजिटल पेमेंट और आर्ट्स बनाते होंगे लेकिन शायद ही आपकी कलाकृति किसी नीलामी में जाती होगी। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की गर्लफ्रेंड और सिंगर ग्रिम्स की एक डिजिटल कलाकृति महज 20 मिनट में बिक गई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 5.8 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 42 करोड़ रुपये लगी है।

    क्या खास है इस कलाकृति में...

    अब सवाल यह है कि इस डिजिटल कलाकृति में ऐसा क्या खास है जिसकी कीमत 42 करोड़ रुपये लगाई गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि ग्रिम्स ने अपनी इस कलेक्शन को वॉरनिम्फ नाम दिया है। उन्होंने एक कलाकृति के जरिए दिखाया है कि एक एंजेल बच्चा मंगल ग्रह की रक्षा कैसे कर रहा है। इस कलाकृति की बिक्री नॉन फंजिबल टोकंस (NFT) के रूप में हुई है।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि इसी रूप में बिटकॉइन जैसे दूसरे डिजिटल करेंसी को लेकर कारोबार होता है। ग्रिम्स की 10 कलाकृति की बोली 42 करोड़ रुपये लगी है। ग्रिम्स ने इस नीलामी की जानकारी ट्वीट करके दी है। ग्रिम्स ने कहा कि ये नियो- जेनिसिस की देवी है। इन कलाकृतियों के लिए ग्रिम्स ने अपने भाई की मदद ली है। ग्रिम्स की अन्य कलाकृतियों में एक ऐसी भी जिसमें अंतरिक्ष में एक बच्चे को पंख के साथ देखा जा सकता है। ग्रिम्स नीलामी में मिले पैसे का कुछ हिस्सा कार्बन नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन में देंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बताते चलें कि हाल ही में एक 10 सेकेंड का एक वीडियो 48.42 करोड़ में बिका है। इस वीडियो को पिछले साल मियामी में रहने वाले एक शख्स ने 49.13 लाख रुपये में तैयार किया था। इस वीडियो को डिजिटल आर्टिस्ट बीपल ने तैयार किया था। इस वीडियो की बिक्री भी नॉन फंजिबल टोकंस के जरिए हुई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें