Twitter vs Threads: मार्क जकरबर्ग के आगे झुक गए एलन मस्क, बदल दिए अपने फैसले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

अब ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क ने Threads की लॉन्चिंग के बाद अपना फैसला बदल दिया है, क्योंकि हम बिना अकाउंट भी किसी के ट्वीट को देख सकते हैं। हमने खुद इसकी जांच की है और नीचे के स्क्रीनशॉट भी आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
Elon Musk again allows users to view tweets even if they do not have a Twitter account
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter की टक्कर में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने Threads एप को लॉन्च किया है। Threads एक टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप है। यह काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। Threads की लॉन्चिंग के बाद मार्क जकरबर्ग ने एक ट्वीट किया है जिसमें वे एलन मस्क को ट्रोल कर रहे हैं। 11 साल में यह पहला मौका है जब मार्क जकरबर्ग ने कोई ट्वीट किया है। उन्होंने इससे पहले 2012 में ट्वीट किया था, हालांकि उन्होंने 2009 में ही ट्विटर ज्वाइन किया था। मार्क जकरबर्ग का ट्विटर अकाउंट वेरिफाईड नहीं है। अब Threads की लॉन्चिंग के साथ ही एलन मस्क ने अपना वह फैसला बदल दिया है जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह से बवाल मचा हुआ है।

    बिना अकाउंट वाले भी देख सकते हैं किसी का ट्वीट

    Twitter
    Twitter - फोटो : अमर उजाला

    एलन मस्क ने पिछले सप्ताह ही कहा था कि किसी के ट्वीट को देखने के लिए ट्विटर अकाउंट की जरूरत होगी यानी यदि आपके पास ट्विटर अकाउंट नहीं है तो आप किसी का ट्वीट नहीं देख सकेंगे। अब ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क ने Threads की लॉन्चिंग के बाद अपना फैसला बदल दिया है, क्योंकि हम बिना अकाउंट भी किसी के ट्वीट को देख सकते हैं। हमने खुद इसकी जांच की है और नीचे के स्क्रीनशॉट भी आप देख सकते हैं। एलन मस्क ने यह भी कहा था कि ब्लू टिक वाले यूजर प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे, जबकि बिना ब्लू टिक वालों के लिए यह लिमिट 600 पोस्ट तक ही है। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है।

    विज्ञापन

    Threads एप को इंस्टाग्राम की टीम ने लॉन्च किया है। Threads एप में ही इंस्टाग्राम का लोगो दिख रहा है जिस पर टैप करने के बाद आप सीधे इंस्टाग्राम अकाउंट में पहुंच सकते हैं। Threads को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो Threads अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा। Threads को आप एपल के एप स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। Threads में आप अपनी इंस्टाग्राम आईडी के साथ लॉगिन कर सकते हैं।

    Threads में आप 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर सकते हैं जिसमें वेब लिंक, फोटो (एक बार में 10 फोटो) और मिनट तक के वीडियो शामिल कर सकते हैं। Threads में भी आप किसी को ब्लॉक और फॉलो कर सकते हैं। यदि आपने इंस्टाग्राम पर किसी को ब्लॉक किया है तो Threads पर भी वह ब्लॉक ही रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें