Samsung Galaxy Z Flip 5 की लॉन्चिंग कंफर्म, 26 जुलाई को होगा मेगा इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2023 09:33 AM IST
सार

इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 की लॉन्चिंग होने वाली है। इस इवेंट में Galaxy Tab S9 सीरीज के लैपटॉप भी लॉन्च होंगे। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंड 2023 में Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Buds 3 TWS की भी लॉन्चिंग हो सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked for Galaxy Z Flip 5 Date Set  July 26 Company Teases
Samsung Galaxy Unpacked 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 अब 26 जुलाई को होने जा रहा है। इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 की लॉन्चिंग होने वाली है। इस इवेंट में Galaxy Tab S9 सीरीज के लैपटॉप भी लॉन्च होंगे।

    गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंड 2023 में Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Buds 3 TWS की भी लॉन्चिंग हो सकती है। गैलेक्सी का यह इवेंट दक्षिण कोरिया के सीओल में होगा। इवेंट की शुरुआत 26 जुलाई को शाम को 4:30 बजे होगी और इसका लाइव प्रसारण कंपनी के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर होगा। बता दें कि यह कंपनी का इस साल का दूसरा अनपैक्ड इवेंट है। पहला इवेंट इसी साल फरवरी में हुआ था।

    Samsung Galaxy Z Fold 5 के संभावित फीचर्स

    इस इवेंट में केवल Galaxy Z Flip 5 की ही लॉन्चिंग नहीं, बल्कि बड़ी डिस्प्ले के साथ Galaxy Fold 5 को भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा नया टैब Galaxy Tab S9 भी आ सकता है। टैब के कुछ फीचर्स कुछ दिन पहले ही लीक हुए हैं। इस गैलेक्सी Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों वॉच के साथ बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

    Galaxy Watch 6 सीरीज को Exynos W930 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। नई वॉच हार्ट रेट में किसी भी प्रकार की अनियमितता को लेकर अलर्ट करेगी। इस इवेंट में Galaxy Buds 3 TWS को भी लॉन्च किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें