ठगों पर बड़ी कार्रवाई: 30 हजार मोबाइल नंबर होंगे बंद, बिजली बिल KYC स्कैम में थे शामिल
सरकार ने ऐसे ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार से अधिक मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा जिन मोबाइल में इन नंबरों का इस्तेमाल किया गया है उन्हें भी ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।

विस्तार
सरकार स्कैमर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। आपने देखा होगा कि कई लोगों के पास आजकल बिजल कनेक्शन काटने के मैसेज खूब आ रहे हैं। इसके अलावा लोगों को केवाईसी के भी मैसेज आ रहे हैं। ये दोनों फर्जी मैसेज हैं और इन मैसेज के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर चूना लगाया जा रहा है।
अब सरकार ने ऐसे ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार से अधिक मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा जिन मोबाइल में इन नंबरों का इस्तेमाल किया गया है उन्हें भी ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।
दूरसंचार विभाग ने करीब 30 हजार नंबर और 400 मोबाइल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। दरअसल ये सभी मोबाइल नंबर और मोबाइल स्कैम में शामिल थे। इन नंबर से लोगों को फर्जी मैसेज किए जाते थे और फिर उनके साथ ठगी होती थी।
- Work From Home Job: गूगल मैप्स पर रेटिंग और पैसे की लालच, ठगों के झांसे में आए संदीप, डूबे 20 लाख
- साइबर स्कैम से बचना है तो Google पर न खोजें ये 5 चीजें
- Digital Arrest: नोएडा के शख्स को बनाया ऑनलाइन बंधक, फर्जी CBI ऑफिसर बन लूटे 5 लाख रुपये
- Tech News: अब चैट बैकअप के लिए नहीं होगी परेशानी, QR कोड स्कैन करके हो जाएगा काम