अब आप भी कर सकेंगे ड्रोन का इस्तेमाल, जल्द ही मिलने वाली है सरकारी मंजूरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Drones to be legal in India soon Govt issues draft rules
DRONE

    विदेशों की तरह जल्द ही भारत में भी आम नागरिकों को ड्रोन के इस्तेमाल की मंजूरी मिलने वाली है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने लंबी बहस के बाद बुधवार को ड्रोन संचालन के लिए मसौदा मापदंड जारी कर दिए हैं।

    इनके संचालन के लिए यूआईडी के साथ रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग की भी आवश्यकता होगी। इस मंजूरी ड्रोन व्यावसायिक गतिविधियों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    नागरिक विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) द्वारा तैयार अंतिम मसौदा नियम के मुताबिक आम तौर पर ड्रोन के नाम से पहचाने जाने वाले मानवरहित एरियल सिस्टम (यूएएस) को चलाने के लिए एक खास पहचान नंबर (यूआईडी) की जरूरत होगी। इसमें कहा गया है कि 250 ग्राम से कम भार के नैनो ड्रोन को केवल एक बार मंजूरी देने वाले नियम से बाहर रखा जाएगा हालांकि उसके पास यूआईडी होनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये 10 सीक्रेट कोड आपको जरूर जानने चाहिए

    नागरिक विमानन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि नियमों के तय होते ही ड्रोन के व्यावसायिक इस्तेमाल को मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मसौदा मानदंड आंतरिक रूप से व्यापक परामर्श के बाद तैयार किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों से परामर्श के बाद दिसंबर तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

    इस मसौदे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कई प्रतिबंध प्रस्तावित किए गए हैं। इसके लिए ‘नो ड्रोन जोन’ का प्रस्ताव दिया गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा का 50 किमी का दायरा भी शामिल होगा। वहीं नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने उम्मीद जताई है कि मसौदा मानदंड से ड्रोन के सही इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा सकेगा। वर्तमान में ड्रोन के इस्तेमाल से लेकर इसके बेचने और खरीदने को लेकर कोई नियम नहीं हैं। डीजीसीए ने नागरिकों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर अक्तूबर 2014 में प्रतिबंध लगाया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें