AI Tool: फोटोशॉप की अब कोई जरूरत नहीं, कमाल की है यह वेबसाइट
सबसे खास बात यह है कि किसी फोटो की क्वॉलिटी खराब नहीं होती है। आमतौर हम किसी फोटो एडिटिंग टूल पर फोटो को जब ड्रैग करते हैं तो उसका आकार और पिक्सल साइज खराब हो जाते हैं लेकिन DragGAN के साथ ऐसा नहीं है।

विस्तार
यदि आप डिजिटल दुनिया में एक्टिव हैं और इस बात से परेशान हैं कि आपको फोटोशॉप नहीं आता है तो इसे सीखने में अब वक्त और पैसे दोनों बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अब एक ऐसा एआई टूल आ गया है जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो को सिर्फ ड्रैग करके एडिट कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कोई बैठा है तो आप इस साइट की मदद से उसे खड़े कर सकते हैं। इस साइट का नाम DragGAN है जिसने लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों को दीवाना बना दिया है।
Google, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेटिक्स और MIT CSAIL के शोधकर्ताओं ने DragGAN को तैयार किया है। DragGAN पर आप सिर्फ ड्रैग करके (खींचकर) किसी भी फोटो की पूरी संरचना बदल सकते हैं। यदि किसी फोटो में किसी का मुंह बंद है तो यह एआई टूल मुंह को खोल सकता है।
यह काफी फास्ट है और इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। DragGAN को हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। DragGAN के साथ मास्किंग का भी ऑप्शन मिलता है यानी आप किसी फोटो को एडिट करने से पहले उस हिस्से की मास्किंग कर सकते हैं जिस हिस्से आप एडिट नहीं करना चाहते हैं।
- WhatsApp stickers: अब आप एप में ही बना सकेंगे अपनी पसंद का स्टीकर, कंपनी ला रही नई सुविधा
- Samsung गैलेक्सी सीरीज का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, मिलेगी प्रीमियम डिजाइन
- Smartphone Alert: आपके स्मार्टफोन में भी हो सकता है मैलवेयर, कंपनियां खुद इंस्टॉल कर रहीं वायरस
- 44W फास्ट चार्जिंग के साथ iQoo Z7s 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन सीरीज का यह प्रोसेसर