Trai: अब ऐसे करें जियो, एयरटेल और वीआई के खिलाफ शिकायत, लॉन्च हुआ नया पोर्टल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

TRAI ने एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल लॉन्च किया है, जहां सभी टेलीकॉम कंपनियों के शिकायत केंद्रों की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध है यानी इस पोर्टल पर जाकर आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के नजदीकी शिकायत केंद्र का नंबर ले सकते हैं और उसका एड्रेस भी जान सकते हैं।

विज्ञापन
DoT Now this is how you can complain against Jio, Airtel and VI, new portal launched
TRAI New Portal - फोटो : trai

    विस्तार

    भारत में टेलीकॉम यूजर्स को अक्सर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि इंटरनेट की धीमी स्पीड, बार-बार नेटवर्क डिस्कनेक्ट होना, कॉल ड्रॉप की समस्या और कई बार नेटवर्क का पूरी तरह से गायब हो जाना। इन सब परेशानियों को देखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

    TRAI ने हाल ही में एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी नेटवर्क कवरेज मैप्स अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे उपभोक्ता अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता के बारे में पहले से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और समझदारी से सेवा प्रदाता का चुनाव कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा, TRAI ने यूजर्स की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स अपने नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं के लिए आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए TRAI ने एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल लॉन्च किया है, जहां सभी टेलीकॉम कंपनियों के शिकायत केंद्रों की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध है यानी इस पोर्टल पर जाकर आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के नजदीकी शिकायत केंद्र का नंबर ले सकते हैं और उसका एड्रेस भी जान सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें