कैसे मिलेगा 5G का लाभ, क्या 5G इस्तेमाल करने के लिए बदलना होगा SIM, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी शुरू की जा रही है।

Do you need new SIM to use 5G network or your old SIM will work know everything How to get the benefit of 5G
5G कनेक्टिविटी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश में 5जी सेवा को लॉन्च किया। पहले फेज में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में 5G कनेक्टिविटी शुरू की जा रही है। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डाटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या 5जी नेटवर्क इस्तेमाल के लिए आपको नए सिम की जरूरत है या आपकी पुरानी सिम ही काम करेगी? चलिए जानते हैं।

    साफ दौर पर कहा जाए तो आपको 5जी नेटवर्क इस्तेमाल के लिए नया सिम कार्ड खरीदने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी 5जी फोन में 5जी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कई चुनौतियां हैं, जिन्हें आपको याद रखना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

    पुराने सिम में कैसे काम करेगा 5G?

    सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल जिसे हम सिम कार्ड के नाम से जानते हैं, को 2जी इंटरनेट के समय विकसित किया गया था। यह सिम पहले के मोबाइल कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड पर आधारित था। 3G के लॉन्च के साथ ही इसका नाम बदलकर USIM (यूनिवर्सल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) कर दिया गया और नए स्मार्ट सिम कार्ड नए 3GPP (तीसरी जनरेशन पार्टनरशिप प्रोजेक्ट) स्टैंडर्ड के अनुसार बनाए गए।

    ये भी पढ़ें: 5G Launch Today: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट

    तकनीकी रूप से कहें तो इस नए सिम कार्ड को Release 99+ USIM कार्ड के रूप में भी जाना जाता है। ये USIM कार्ड 2G, 3G, 4G और यहां तक कि 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। यानी आपके फोन में जो वर्तमान सिम हो वह USIM है और इसे बिना बदले ही 5G नेटवर्क इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Jio VS Airtel Vs Vi: किसका 5G प्लान होगा सबसे सस्ता, पढ़ें किसने क्या कहा?

    क्या सभी 4G सिम में चलेगा 5G?

    यदि आपके पास 4G सिम है और यह आपके 5G स्मार्टफोन में 4G/LTE नेटवर्क के साथ अच्छी तरह से काम करता है, तो यह 5G के साथ भी काम करेगा। आप इसके साथ 5G इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा भी ले सकेंगे। यदि आपके पास 5जी फोन है और फोन में 4G/LTE नेटवर्क के साथ सिम काम नहीं कर रहा है, तो आपको नए सिम कार्ड पर स्विच करने की आवश्यकता होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें