BSNL: लॉन्च हुआ सबसे सस्ता रोज 1GB डाटा वाला प्लान, मिलेगी 60 दिनों की वैलिडिटी
डेली डाटा खत्म होने के बाद इस प्लान के डाटा की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। यदि थोड़ा गौर किया जाएगा तो BSNL के इस प्लान के तहत महज 5.75 रुपये में 1GB डाटा मिल रहा है। इस तरह का प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है।

विस्तार
यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं या फिर निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL में पोर्ट करा चुके हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसके मुकाबले में किसी भी कंपनी के पास कोई प्लान नहीं है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...
BSNL के इस प्लान की कीमत 345 रुपये है। इस प्लान के साथ दो महीने यानी 60 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और हर रोज 100 SMS मिलते हैं।
डेली डाटा खत्म होने के बाद इस प्लान के डाटा की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। यदि थोड़ा गौर किया जाएगा तो BSNL के इस प्लान के तहत महज 5.75 रुपये में 1GB डाटा मिल रहा है। इस तरह का प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है।
- Smartphone Addictoin: बच्चों के लिए स्मार्टफोन क्यों है जहर? समझने के लिए ये पांच वजह हैं काफी
- Tech Tips: स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाने वाले पांच टिप्स, एंड्रॉयड यूजर्स को रट लेना चाहिए
- इस एंड्रॉयड Trojan ने 11 मिलियन लोगों को बनाया शिकार
- iPhones 16: कहीं आपने नकली फोन तो नहीं खरीद लिया, ऐसे करें चेक