आज रात अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर शुरू हो रही सेल, जानें सारे मोबाइल ऑफर्स

दिवाली के खास मौके पर आज रात से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर सेल शुरू हो रही है, हालांकि इससे पहले भी ये तीनों साइट्स सेल का आयोजन कर चुकी हैं। तो आइए आज रात शुरू हो रही सेल में मोबाइल और अन्यू गैजेट्स पर मिलने वाली छूट के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट- बिग दिवाली सेल

सबसे पहले फ्लिपकार्ट की बात करें तो यहां आज रात 12 बजे से सेल शुरू होगी जो 17 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में शाओमी, मोटो और सैमसंग के मोबाइल पर छूट मिलेगी। इसके अलावा ओप्पो एफ3 को 30,990 रुपये की जगह एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,940 रुपये में खरीदा जा सकेगा। सेल में रेडमी नोट 4 पर 2,000 रुपये की छूट, मोटो सी प्लस पर 1, हजार रुपये की छूट, लेनोवो के8 प्लस पर 2,000 रुपये की छूट, एमआई मिक्स 2 पर 2,000 रुपये, सैमसंग जे3 प्रो पवर 1,500 रुपये, सैमसंग ऑन मैक्स पर 1 हजार रुपये, सैमसंग ऑन5 पर 3,000 रुपये और आईफोन के मॉडल्स पर भी भारी छूट मिलेगी।
अमेजॉन- ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

अमेजॉन पर सेल आज रात 12 बजे से शुरू होगी और 17 अक्टूबर को खत्म होगी। इस सेल में स्मार्टफोन पर 40 फीसदी, टीवी पर 40 फीसदी, लैपटॉप पर 20,000 रुपये की छूट, मोबाइल एसेसरिज पर 80 फीसदी तक की छूट और हेडफोन एवं स्पीकर पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा मोबाइल कवर पर 80 फीसदी और ब्लूटूथ हेडफोन पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कैमरा और एसेसरिज पर 55 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
स्नैपडील- अनबॉक्स दिवाली सेल

स्नैपडील की बात करें तो यहां सेल आज से ही शुरू हो गई है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के तहत ब्रांडेड हेडफोन की कीमत 199 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं सेकेंड हैंड आईफोन की शुरुआती कीमत 5,249 रुपये है। वहीं इस सेल में सिटी क्रेडिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये की खरीदारी पर 15 प्रतिशत कैशबैक (2,000 रुपये तक) मिलेगा। इसके अलावा वीवो वी5 प्लस 64 जीबी गोल्ड कलर वेरियंट पर 28 फीसदी छूट के साथ, 20 मेगापिक्सल वाले वीवो वी5एस को 15,799 रुपये में, जियोनी ए1 स्मार्टफोन को 15,348 रुपये में, मोटो एम14,999 रुपये और मोटो जी5एस14,295 रुपये में छूट के साथ खरीदा जा सकता है।