डिज्नी प्लस हॉटस्टार के 1.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स घटे, अब पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने की तैयारी में कंपनी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

कंपनी का कहना है कि 2024 में कुछ समय के लिए नई नीतियों को लागू करने की योजना है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही Netflix ने भी पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को बंद किया है।

विज्ञापन
Disney Plus Hotstar has decreased 1.25 crore subscribers may Introduce password sharing Limit
Disney+ Hotstar - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार को अपने प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर्स के मामले में बड़ा झटका लगा है। साल की दूसरी तिमाही में प्रीमियम स्ट्रीमिंग के लगभग 1.25 करोड़ ग्राहक कम हो गए हैं। अब कंपनी पासवर्ड शेयरिंग सुविधा पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि 2024 में कुछ समय के लिए नई नीतियों को लागू करने की योजना है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही Netflix ने भी पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को बंद किया है।

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अप्रैल से जून तक 12.5 मिलियन यानी 1.25 करोड़ ग्राहक कम हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार के 52.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे, जो अब घटकर 40.4 मिलियन रह गए हैं। यानी प्लेटफॉर्म पर करीब एक चौथाई सब्सक्राइबर्स की कमी आई है। सब्सक्राइबर्स घटने के पीछे बड़ा कारण प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लाइव स्ट्रीम करने का अधिकार खोना भी है।

    विज्ञापन

    डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने दावा किया कि कंपनी 2024 में कुछ समय के लिए नई नीतियों को लागू करने की योजना बना रही है। कंपनी पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को सक्रिय रूप से मैनेज करने के लिए तरीकों की तलाश कर रही है। इगर ने पासवर्ड शेयरिंग का नंबर बताए बिना कहा कि एक महत्वपूर्ण बड़ी संख्या में लोग दोस्तों और परिवार के साथ पासवर्ड साझा कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें