D2M: नए साल में सरकार का तोहफा, मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज
D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। D2M टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं।

विस्तार
यदि आपको भी लंबे समय से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का सपना है तो आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। डायरेक्ट टू मोबाइल (D2M) को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। D2M टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक D2M का ट्रायल कई शहरों में चल रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव अभय करंदीकर ने अपने एक बयान में कहा कि हमें D2M को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले तमाम शहरों में इसका ट्रायल करना होगा।