पतंजलि सिम कार्ड और पतंजलि स्वदेशी समृद्दि कार्ड में क्या अंतर है?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 02 Jun 2018 02:37 PM IST
Difference Between Patanjali SIM Card And Patanjali Swadeshi Samriddhi Card
ramdev sim card

    योगगुरू बाबा रामदेव ने आयुर्वेद के साथ-साथ अब टेलीकॉम मार्केट सिम कार्ड के साथ प्रवेश किया है। पतंजलि आयुर्वेद ने भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ साझेदारी में स्वदेशी समृद्दि सिम कार्ड लॉन्च किया है। अब यहां दो कार्ड को लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. क्योंकि मार्केट में दो कार्ड हैं। पहला पतंजलि स्वदेशी समृद्दि सिम कार्ड है और दूसरा स्वदेशी समृद्दि कार्ड है। अब सवाल यह है कि पतंजलि के इन दोनों कार्ड में अंतर क्या है?

    क्या है पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड?

    Patanjali Swadeshi Samriddhi Card
    Patanjali Swadeshi Samriddhi Card

    यह एक सिम कार्ड है जिसका इस्तेमाल मोबाइल फोन में होगा। यह सिम कार्ड जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इस सिम कार्ड को बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। पतंजलि का कहना है कि इस सिम से हुई कमाई का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों में होगा। इस सिम के लिए BSNL ने 144 रुपये, 792 रुपये और 1,584 रुपये के तीन डाटा और कॉलिंग वाले प्लान पेश किए हैं। फिलहाल इस सिम का इस्तेमाल पतंजलि के कर्मचारी ही कर सकते हैं।

    क्या है पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड?

    इस कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी के लिए होगा। इसकी मेंबरशिप 100 रुपये में ली जा सकती है। इस कार्ड के साथ शॉपिंग करने पतंजलि के प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

    और पढ़ें...