पता चल गया प्ले-स्टोर से क्यों हटाया गया है पतंजलि किम्भो ऐप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 02 Jun 2018 01:02 PM IST
why Patanjali KIMBHO app removed from Google play store, Know details
Kimbho BY Patanjali Communication

    योगगरु बाबा रामदेव ने सिम कार्ड के बाद मैसेजिंग ऐप किम्भो लॉन्च करके धमाल कर दिया है, हालां कि ऐप को लॉन्च होने के थोड़ी देर बाद हीही गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया गया। प्ले-स्टोर से किम्भो के हटाये जाने पर कई बातें सामने आईं। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फोटो होने के कारण ऐप को स्टोर से हटाया गया है, वहीं कई रिपोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। अब शुक्रवार को कंपनी की ओर से ग्राहकों को मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि जल्द ही ऐप को प्ले-स्टोर पर अपडेट किया जाएगा।

    जिन लोगों ने किम्भो ऐप को डाउनलोड किया है उन्हें एक मैसेज मिल रहा जिसमें लिखा है, 'किम्भो ऐप के बीटा वर्जन को लाडनलोड करने के लिए शुक्रिया। ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सर्विस बंद की गई है। ऐप को जल्द ही आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।'

    बता दें कि गूगल प्ले-स्टोर पर किम्भो ऐप के डेवलपर का एड्रेस भी पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड, डिपार्टमेंट ई-कॉमर्स, D-28 इंडस्ट्रियल एरिया, नियर इनकम टैक्स ऑफिस, हरिद्वार, उत्तराखंड, 249401 दिया गया था और इस ऐप को पतंजलि कंम्यूनिकेशन द्वारा लॉन्च किया गया था।

    पता चल गया प्ले-स्टोर से क्यों हटाया गया है पतंजलि किम्भो ऐप

    वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐप के साथ प्ले-स्टोर पर जो स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फोटो लगी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर Kimbho को खूब ट्रोल किया गया।

    Kimbho ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए व्हाट्सऐप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इस ऐप के यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें