काम की बात: डीटलप्रो के सभी प्रोडक्ट के साथ मिल रहा फ्री मेडिकल कंसल्टेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 May 2021 06:07 PM IST
सार

इस मेडिकल सर्विस की पेशकश कर डीटल फाउंडेशन का लक्ष्य रोगियों को उनकी बिना इमरजेंसी वाली मेडिकल जरूरतों के लिए दूर से ही फ्री में डॉक्टरों से जुड़ने में मदद करना है।

विज्ञापन
Detel Foundation offers free medical consultation on every DetelPro products as COVID cases rises
DetelPro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    डीटल के हेल्थ और हाइजिन वर्टिकल डीटल और डीटलप्रो की सीएसआर शाखा डीटल फाउंडेशन ने भारत की प्रमुख असिस्टेंस कंपनियों में से एक ग्लोबल एश्योर के साथ मिलकर महामारी के बीच डीटलप्रो ग्राहकों के लिए 24×7 फ्री ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन की पेशकश की है।

    बढ़ते संक्रमण ने लोगों को बिना इमरजेंसी वाली समस्या पर अस्पतालों तक जाना और डॉक्टरों से मिलना मुश्किल बना दिया है। इससे मेडिकल कंसल्टेशन पर उन्हें भारी-भरकम खर्च करना पड़ रहा है। इस मेडिकल सर्विस की पेशकश कर डीटल फाउंडेशन का लक्ष्य रोगियों को उनकी बिना इमरजेंसी वाली मेडिकल जरूरतों के लिए दूर से ही फ्री में डॉक्टरों से जुड़ने में मदद करना है।

    विज्ञापन

    इसके साथ फाउंडेशनhttps://detel-india.com/से किसी भी हेल्थकेयर प्रोडक्ट की खरीद पर परिवार के 4 सदस्यों को 2 मुफ्त डॉक्टर कंसल्टेशन प्रदान कर रहा है। ग्लोबल एश्योर एप मरीजों को नाम और विशेषज्ञता के आधार पर डॉक्टरों का चयन करने और परामर्श की सलाह देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एप रोगियों को डॉक्टरों के साथ वीडियो/ऑडियो बेस्ड कॉलिंग में सक्षम बनाता है। इसके माध्यम से मरीज आसानी से किसी भी समय घर से जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, खांसी और बुखार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, होम्योपैथी, कार्डियोलॉजिस्ट, आंखों के डॉक्टर, डाइटीशियन, सेक्सोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट से सलाह ले सकते हैं।

    इस भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए डीटल फाउंडेशन की संस्थापक गितिका भाटिया ने कहा, “हम कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में देश के साथ एकजुट हैं। हम ग्लोबल एश्योर के साथ मिलकर फ्री मेडिकल कंसल्टेशन प्रदान करने की पहल के लिए प्रसन्न हैं जो हमें अधिक लोगों तक पहुंचने और उन्हें खुश व स्वस्थ बनाने में मदद करेगा।”

    बता दें कि डीटलप्रो ने डेटेल ऑक्सी-10 पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ब्लड प्रेशर मशीन जैसे कई किफायती प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं। डीटलप्रो, इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड डीटेल का ही हेल्थ ब्रांड है। अस्पताल के नियमित दौरे की दिक्कतें, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को परेशानियों से बचाने के लिए कंपनी ने कंपनी ने फास्ट हेल्थकेयर सर्विसेस के लिए यह साझेदारी की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें