अलर्ट: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी चेतावनी, एक गलती पड़ेगी भारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

दरअसल आजकल लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। संचार विभाग ने कहा है कि इस तरह के कॉल फर्जी हैं और ऐसे कॉल की आड़ में लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Department of Telecommunications has warning for all mobile users
mobile user - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    यदि आप भी एक मोबाइल यूजर हैं तो आपके लिए दूरसंचार विभाग की ओर से एक बड़ी चेतावनी है। दूरसंचार विभाग ने देश के तमाम मोबाइल यूजर्स को एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में फर्जी कॉल को लेकर लोगों को सचेत किया गया है।

    दरअसल आजकल लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। संचार विभाग ने कहा है कि इस तरह के कॉल फर्जी हैं और ऐसे कॉल की आड़ में लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं।

    विज्ञापन

    दूरसंचार ने कही ये बातें

    • दूरसंचार विभाग कभी भी किसी भी नागरिक के नंबर बंद होने को लेकर कॉल नहीं करता है।
    • नागरिकों को अलर्ट किया जाता है कि वे किसी के साथ भी फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।
    • अपनी टेलीकॉम कंपनी को इस तरह के कॉल के बारे में जरूर जानकारी दें और शिकायत करें।
    • इस तरह के कॉल फ्रॉड हो सकते हैं और ठग आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।
    • यदि कोई घटना आपके साथ हो जाती है तो नेशनल क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर इसकी शिकायत करें।
    • यदि आपसे यह कहता है कि आपका नंबर बंद होने वाला है और इसे चालू रखने के लिए ओटीपी बताएं तो फोन को तुरंत कट कर दें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें