जरूरी बात: कहीं आपकी जासूसी तो नहीं हो रही, फोन में दिख रहा यह सिग्नल तो अलर्ट हो जाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Nov 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Green Light Blink sign May your phone Hacked
green light - फोटो : सोशल मीडिया

    इस फास्ट इंटरनेट के युग में किसी की जासूसी करना कोई बड़ी बात नहीं है। बाजार में इतने सॉफ्टवेयर हैं कि किसी की भी जासूसी हो सकती है। वैसे एंड्रॉयड के मुकाबले आईफोन को हैक करना काफी मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हैक नहीं हो सकता है। दुनिया का कोई भी गैजेट हैकप्रूफ नहीं है। आजकल फोन की स्क्रिन पर भी एप एक्सेस की जानकारी मिलने लगी है। यदि आपके फोन में भी ग्रीन लाइट जल रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ग्रीन लाइट का मतलब है कि कोई आपकी जासूसी कर रहा है।

    smartphone green light
    smartphone green light - फोटो : सोशल मीडिया

    क्यों जलती है ग्रीन लाइट

    स्मार्टफोन कंपनियों ने अब फोन में ग्रीन लाइट सिग्नल की सुविधा देना शुरू कर दिया है, जो यह बताती है कि आपके फोन का माइक या कैमरा ऑन है। यानी ग्रीन लाइट का मतलब है कि आपके फोन में माइक या कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यदि आपने फोन के सभी एप बंद रखें हैं और फिर भी आपको ग्रीन लाइट दिख रही है तो इसका मतलब है कि आप हैकर्स के निशाने पर हैं और आपकी जासूसी की जा रही है।

    hacker
    hacker - फोटो : amar ujala

    यदि हैकर्स आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहे हैं तो आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित नहीं हैं। हैकर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए बैंक डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें