AI Tools: माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हुआ DALL-E 3, बिंग चैट के साथ कर सकेंगे इस्तेमाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

अब तक Microsoft बिंग चैट और बिंग इमेज क्रिएटर में DALL-E 2 को अधिक एडवांस्ड वर्जन के रूप में उपयोग कर रहा है।

DALL-E 3 now available free to Microsoft Bing Chat users know how to use
AI Image - फोटो : ZDNET/DALL-E 3

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एआई टूल बिंग इमेज जेनरेटर और बिंग चैट के लिए DALL-E 3 का सपोर्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स इसे बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि DALL-E 3 एक टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन मॉडल है, जिसे ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI ने बनाया है।

    अब तक Microsoft बिंग चैट और बिंग इमेज क्रिएटर में DALL-E 2 को अधिक एडवांस्ड वर्जन के रूप में उपयोग कर रहा है, लेकिन अब कंपनी ने लेटेस्ट घोषणा में कहा कि यूजर्स बिंग चैट और बिंग इमेज क्रिएटर में DALL-E 3 का उपयोग कर सकते हैं। OpenAI द्वारा निर्मित, DALL-E 3 कंपनी का टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल का लेटेस्ट वर्जन है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ बेहतर जानकारी और चेहरे, टेक्स्ट और यहां तक कि मानव हाथों में भी अधिक सटीक फोटो को क्रिएट किया जा सकता है।

    OpenAI द्वारा निर्मित, DALL-E 3 एक टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल है, जो टेक्स्ट की मदद से फोटो क्रिएट कर सकता है। ओपनएआई ने अपने लेटेस्ट जेनरेटिव एआई-आधारित मॉडल को अपग्रेड भी किया है। कंपनी का कहना है कि हमारा नया टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल, DALL·E 3, छोटी से छोटी जानकारी को बेहद विस्तृत और सटीक इमेज में बदल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें