Alert: टेलीग्राम पर चल रहा सस्ते आईफोन का स्कैम, जारी हुई सरकारी चेतावनी
अधिकतर स्कैम टेलीग्राम के जरिए ही हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्मों की पाइरेसी भी टेलीग्राम पर ही हो रही है। अब गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने टेलीग्राम के एक स्कैम के बारे में लोगों को आगाह किया है।

विस्तार
टेलीग्राम की लॉन्चिंग व्हाट्सएप को मात देने के लिए हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह ठगों का अड्डा बन गया है। खासतौर पर भारत में तो टेलीग्राम पर सभी तरह के गैरकानूनी काम हो रहे हैं। अधिकतर स्कैम टेलीग्राम के जरिए ही हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्मों की पाइरेसी भी टेलीग्राम पर ही हो रही है। अब गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने टेलीग्राम के एक स्कैम के बारे में लोगों को आगाह किया है।
साइबर दोस्त ने कहा है कि टेलीग्राम पर सस्ते आईफोन देने का दावा किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से एक स्कैम का हिस्सा है। इस तरह के झांसे में ना आएं और ऐसे टेलीग्राम चैनल की शिकायत करें। साइबर दोस्त ने इस तरह के ऑफर को लेकर 1930 पर शिकायत करने के लिए भी कहा है।
- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर स्टाइलिश चैटिंग कैसे करें, बहुत ही आसान है तरीका
- UPI Tips: बार-बार अटक जा रहा है यूपीआई पेमेंट? इन पांच बातों का रखें ध्यान
- YouTube Update: अब नॉन प्रीमियम यूजर्स को भी मिलेगा यह फीचर, पहले सिर्फ प्रीमियम के लिए ही था
- फरवरी 2024: इस महीने WhatsApp में आए ये चार कमाल के फीचर, आपने चेक किया क्या?