इधर सीआरपीएफ जवान ने डाउनलोड किया मोबाइल एप, उधर हैकर ने खाते से उड़ाए पैसे

Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Fri, 11 Sep 2020 08:27 PM IST
सार

कुछ दिन पहले बीएसएफ की पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से लगती तुंगी बीओपी पर तैनात 54वीं बटालियन के जवान धर्मपाल फोनपे वॉलेट एप के कॉल सेंटर पर बात कर रहा था। उसे यह नहीं मालूम था कि उसका फोन हैक हो चुका है। वह जिस व्यक्ति से बात कर रहा है, वह हैकर है...

विज्ञापन
Airtel Thanks App Download News: CRPF Jawan CRPF jawan downloaded Airtel Thanks App on smartphone, then hacker withdrawn the money from account
एयरटेल थैंक्स एप - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    कुछ दिन पहले बीएसएफ के एक जवान ने 'फोनपे' के कॉल सेंटर पर बात की, तो उसका खाता ही खाली हो गया। हैकर ने उसके खाते से 2.20 लाख रुपये उड़ा दिए। अब वैसी ही एक घटना सीआरपीएफ के सिपाही के साथ हो गई। उसने एयरटेल थैक्स एप डाउनलोड किया तो उसके खाते से 98,910 रुपये चले गए। हैकर ने पहले 10 रुपये और उसके बाद 30 हजार, 10 हजार, 9 हजार और 49,900 रुपये निकाल लिए। सीआरपीएफ ने अपने सभी जवानों को हिदायत दी है कि वे ऐसे मामलों में सावधानी बरतें और ऐसे किसी भी एप को डाउनलोड न करें।

    सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सिपाही चंदन कुमार ने दो सितंबर को अपने फोन पर 399 रुपये का एयरटेल रिचार्ज किया था। खाते से राशि भी कट गई। उसने देखा तो मालूम हुआ कि फोन तो रिचार्ज नहीं हुआ है। कस्टमर केयर पर फोन लगाया तो जवाब मिला कि हमारे अधिकारी आप से बात करेंगे। छह सितंबर को कॉल आई। कस्टमर केयर अधिकारी ने कहा, आपके पैसे वापस आ जाएंगे, बशर्ते आपको एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करना होगा।

    विज्ञापन

    अधिकारी बोला, मैं लाइन पर हूं, तुम अभी डाउनलोड कर लो। प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करो। उसने जैसे ही एप डाउनलोड किया, उसका फोन हैक हो चुका था। उक्त अधिकारी के कहने पर सिपाही चंदन ने अपने एटीएम कार्ड के आखिर के छह डिजिट भी डाल दिए। इसके बाद उसके खाते से दस रुपये निकल गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल फोन पर दूसरा मैसेज आया। उसमें लिखा था कि खाते से 30 हजार रुपये चले गए हैं। थोड़ी देर बाद 10 हजार रुपये कम हो गए। उसके बाद 9 हजार रुपये चले गए। सात सितंबर को 49,900 रुपये निकले जाने का मैसेज आया। इसके बाद सिपाही ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। बाकी के पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर कराए।

    कुछ दिन पहले बीएसएफ की पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से लगती तुंगी बीओपी पर तैनात 54वीं बटालियन के जवान धर्मपाल फोनपे वॉलेट एप के कॉल सेंटर पर बात कर रहा था। उसे यह नहीं मालूम था कि उसका फोन हैक हो चुका है। वह जिस व्यक्ति से बात कर रहा है, वह हैकर है।

    कॉल सेंटर से उसे जैसा करने के लिए कहा गया, उसने वैसा ही किया। नतीजतन थोड़ी ही देर में उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। अगले दिन 1,70,000 रुपये निकलने का एसएमएस आया। उसने कॉल सेंटर पर भरोसा कर मदद पाने के लिए फोन लगाया था, लेकिन वह नहीं जानता था कि वहां राहुल शर्मा नाम का व्यक्ति हैकर है। राहुल शर्मा ने उससे कई तरह की निजी जानकारी हासिल कर लीं। उसके खाते से कुल 2.20 लाख रुपये निकल गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें