Carl Pei की नई कंपनी में निवेश करेंगे CRED के फाउंडर कुणाल शाह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jan 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
CRED Founder Kunal Shah to funds in Carl Pei upcoming venture
Carl Pei - फोटो : social media

    वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) की नई अपकमिंग हार्डवेयर वेंचर में CRED के फाउंडर कुणाल शाह ने निवेश किया है, हालांकि निवेश की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कार्ल पेई की नई वेंचर में निवेश करने वाले कुणाल पहले भारतीय हैं। इस निवेश को लेकर शाह ने अपने एक बयान में कहा, 'कार्ल एक नए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पर काम कर रहे हैं जो कि टेक इंडस्ट्री में धमाल मचाने आ रही है। हम इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

    बता दें कि पिछले महीने ही कार्ल पे को सात मिलियन डॉलर्स यानी 70 लाख डॉलर्स की फंडिंग मिली है जिसका इस्तेमाल वे नई कंपनी को खड़ा करने में करें। Carl Pei की नई कंपनी की शुरुआत 27 जनवरी को होने जा रही है।

    विज्ञापन

    कार्ल पेई को जो फंडिंग मिली है उसमें आईपैड को जन्म देने वाले Tony Fadell, मशहूर यूट्यूबर Casey Neistat, Twitch के को-फाउंडर Kevin Lin, रेडीट के सीईओ Huffman जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं। कार्ल पेई ने अपने इन दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि Carl Pei ने पिछले सात सालों में प्रीमियम हाई एंड स्मार्टफोन मार्केट को ही पूरी तरह से बदल दिया है। आपको बता दें कि महज 23 साल की उम्र में Carl Pei को Forbes 30 की लिस्ट में जगह मिली थी। इसके बाद अंडर 30, फॉर्च्यून अंडर 40 और मार्केटिंग वीक विजन 100 जैसी कई उपलब्धियां कार्ल पेई के खाते में आईं।

    साल 2013 में कार्ल पेई ने OnePlus की नींव रखकर साबित कर दिया था कि एंड्रॉयड में भी लोग प्रीमियम और हाई एंड डिवाइस खरीद सकते हैं। वनप्लस का पहला फोन ही मार्केट में पूरी तरह से छा गया था और अब लेटेस्ट सीरीज वनप्लस 8टी लॉन्च हुई है जिसके साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है। पिछले साल अक्तूबर में कार्ल पेई ने वनप्लस को अलविदा कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें