घातक नहीं है कोरोना का बूस्टर डोज, स्मार्टवॉच के डाटा से हुई पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Dec 2022 09:57 AM IST
सार

शोध में शामिल 2,038 लोगों को COVID-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज लग चुका था। यह शोध वैक्सीन के प्रभाव को जांचने के लिए किया गया था। शोध टीम ने गुमनाम रूप से मैकाबी हेल्थ सर्विसेज के 2,50,000 सदस्यों की मेडिकल फाइलों का विश्लेषण करके बूस्टर की सुरक्षा की भी जांच की।

विज्ञापन
COVID 19 Booster Dose Safe for Heart Smartwatch Data Shows said Lancet Study
Smartwatch - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    कोरोना वैक्सीन के बाद लोगों की सेहत में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी वैक्सीन कंपनी या किसी सरकार ने नहीं की है। कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शोध की है। यह शोध उन स्मार्टवॉच के साथ किया गया है जिनमें हार्ट रेट मॉनिटर फीचर है। तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इजरायल के करीब 5,000 ऐसे लोगों को दो साल तक मॉनिटर किया है जो नियमित तौर पर स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते हैं।

    2,50,000 सदस्यों की मेडिकल फाइलों का विश्लेषण

    शोध में शामिल 2,038 लोगों को COVID-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज लग चुका था। यह शोध वैक्सीन के प्रभाव को जांचने के लिए किया गया था। शोध टीम ने गुमनाम रूप से मैकाबी हेल्थ सर्विसेज के 2,50,000 सदस्यों की मेडिकल फाइलों का विश्लेषण करके बूस्टर की सुरक्षा की भी जांच की। यह शोध तीन बातों पर आधारित था जिनमें पहला शोध में शामिल व्यक्ति क्या रिपोर्ट करता है, दूसरा स्मार्टवॉच किस तरह की जानकारी देती है और तीसरा डॉक्टर क्या सुझाव देता है।

    विज्ञापन

    कई तरह के डाटा को किया गया शामिल

    इस शोध में स्मार्टवॉच के जरिए हार्ट रेट, हार्ट रेट में परिवर्तन, स्लीप मॉनिटरिंग डाटा, डेली स्टेप्स आदि के डाटा को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमने वैक्सीन लेने से पहले के हार्ट रेट और वैक्सीन लेने के बाद के हार्ट रेट की तुलना की। शोध के बाद हमने पाया कि पहली और दूसरी डोज के बाद हार्ट रेट में इजाफा हुआ था लेकिन बूस्टर डोज के बाद हार्ट रेट वैक्सीनेशन के पहले वाले स्तर पर आ गया। ऐसे में यह शोध इस बात की पुष्टि करता है कि वैक्सीन सुरक्षित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शोध रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन लेने के बाद कई लोगों को सिरदर्द और थकान जैसी दिक्कतें हुई थीं लेकिन दो-तीन दिनों के बाद सब ठीक हो गया। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन लेने के बाद किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हुई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें