पावरफुल फीचर्स के साथ आईकू का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च, इसमें है 16GB रैम और 50MP कैमरा, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

iQOO Neo 7 Racing Edition में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
iQoo Neo 7 Racing Edition Launched With 16GB ram Snapdragon 8+ Gen 1 SoC price Specifications
iQOO Neo 7 Racing Edition - फोटो : iQOO

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 7 Racing Edition को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन को सबसे पहले घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन के साथ Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और 16 जीबी तक की रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन को 5,000 एमएएच की बैटरी और 120 वाट फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है। आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट दिया गया है।

    आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को ब्लैक, ब्लू और मॉन्स्टर ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन को चार स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2799 चीनी युआन लगभग 33,300 रुपये, 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2, 999 चीनी युआन लगभग 35,700 रुपये, 16GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन लगभग 37,000 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,599 चीनी युआन लगभग 42,800 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को iQOO Neo 7 के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया गया है। फोन के साथ 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, जो (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 से लैस किया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ 16 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें