जैविक आतंकवाद का परिणाम हो सकती है अगली महामारी, दुनिया को रहना होगा तैयार: बिल गेट्स

कोरोना महामारी के फैलने के बाद यह भी अफवाह फैली थी कि यह चीन का एक बायो हथियार है जिसके जरिए उसने पूरी दुनिया को तबाह करने की कोशिश की है, हालांकि अभी तक कोरोना को एक महामारी के तौर पर ही देखा जा रहा है। अब अरबपति, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स ने एक बार फिर से जैविक हथियार (बायो वेपन) को लेकर इशारा करते हुए दुनिया को सतर्क किया है।
बिल गेट्स ने कहा है कि भविष्य में आने वाली महामारियां किसी जैविक हथियार का परिणाम हो सकती हैं। दुनिया को इसके लिए तैयार रहना होगा। बिल गेट्स ने अपने एक ब्लॉग में लिखा, 'कोरोना वायरस संभवतः अंतिम महामारी ना हो। हम जैसे युद्ध की धमकी को गंभीरता से लेते हैं, उसी तरह हमें महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा और गंभीरता से विचार करना होगा। दुनिया को रिसर्च और डेवलपमेंट में दोगुना निवेश करने की जरूरत है।'
उन्होंने आगे लिखा कि अगली महामारी के लिए हमें हर साल अरबों डॉलर्स खर्च करने होंगे, हालांकि कोविड-19 को लेकर खर्च का अनुमान 28 ट्रिलियन डॉलर है। गेस्ट ने कहा दुनिया को ट्रिलियन को बचाने के लिए बिलियन खर्च करने होंगे ताकि मिलियन को मरने से रोका जा सके।
बता दें कि बिल गेट्स ने हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने वैक्सीन लेते हुए दुनिया के सभी वैज्ञानिकों, ट्रायल प्रतिभागियों, नियामकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया।
कोरोना को लेकर बिल गेट्स के बारे में कई अफवाहें भी हाल के दिनों में सुनने को मिली हैं। एक रिपोर्ट में बिल गेट़्स पर आरोप लगाया गया था कि दवा कंपनियों से उनकी मिली-भगत है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि बिल गेट्स कोरोना वैक्सीन के जरिए लोगों के शरीर में एक माइक्रोचिप डलवाना चाहते हैं ताकि वायरस की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी मिल सके, हालांकि बाद में गेट्स ने इन खबरों को फर्जी बताया।
- Sony Xperia Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए है खास
- OnePlus के को-फाउंडर ने शुरू की नई कंपनी, नाम रखा 'Nothing'
- गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर रैली और हिंसा के बाद Twitter ने 500 अकाउंट स्थगित किए
- आधार कार्ड के साथ फोन नंबर जुड़वाने के लिए नहीं चाहिए कोई डॉक्यूमेंट, UIDAI ने बताया तरीका