Sony Xperia Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए है खास
कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो HDMI कनेक्टर5जी का सपोर्ट4K OLED डिस्प्ले

विस्तार
सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Sony Xperia Pro को लॉन्च कर दिया है। Sony Xperia Pro को खासतौर पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए पेश किया है। फोन में प्री-व्यू के लिए डबल मॉनिटर दिया गया है। इसके अलावा फोन में माइक्रो HDMI कनेक्टर दिया गया है। ऐसे में आप फोन को कैमरे से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इस कनेक्टर के जरिए आप कैमरे या फोन को फोन से कनेक्ट करते 4के लाइव फीड देख सकते हैं।
Sony Xperia Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो Sony Xperia Pro की कीमत $2,499.99 यानी करीब 1,82,500 रुपये है। फोन की बिक्री फिलहाल अमेरिका में अमेजन, B&H फोटो वीडियो और Sony के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। अमेरिका के बाहर फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Sony Xperia Pro की स्पेसिफिकेशन
Sony Xperia 1 II और Sony Xperia Pro में फीचर्स को लेकर कुछ ज्यादा अंतर नहीं है, हालांकि इस फोन को उन प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए लॉन्च किया गया है जिनके पास पहले से ही Sony Alpha कैमरा है।
Sony Xperia Pro में एंड्रॉयड 10 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की 4K HDR डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1644x3840 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल OLED है। फोन में 100 परसेंटर DCI-P3 100 कलर गैमुट मिलता है जो कि खासतौर पर क्रिएटर्स के लिए है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 512 जीबी की UFS स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Sony Xperia Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Sony Xperia Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का Exmor RS है जिसका अपर्चर f/1.7 है। अन्य दो लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं जिनका अपर्चर f/2.4 और f/2.2 है। कैमरे का फिल्ड ऑफ व्यू 124 डिग्री है। सेल्फी के लिए सोनी के इस कैमरे में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Sony Xperia Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए Sony Xperia Pro में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रो-HDMI और 3.5mm का एक हेडफोन जैक है। फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो Xperia Adaptive चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 225 ग्राम है।