Coronavirus: Tata Sky ने खास ऑफर किया पेश, ऐसे उठाएं फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Mar 2020 09:49 AM IST
Coronavirus Tata Sky Offers 7 Days Loan Facility To Users Know About It
tata sky - फोटो : amazon

    कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई एक खास ऑफर लेकर आई है , जिसके तहत यूजर्स को 7 दिनों के लिए लोन की सुविधा मिलेगी। लेकिन यह ऑफर सिर्फ पुराने यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इससे पहले भी कंपनी कई ऑफर्स पेश कर चुकी है, जिनसे लोगों को बहुत फायदा हुआ है। तो आइए जानते हैं टाटा स्काई के खास ऑफर के बारे में विस्तार से...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्काई का लोन उन यूजर्स को मिलेगा, जिनका अकाउंट बंद हो गया है या फिर जो किसी वजह से अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी टाटा स्काई यूजर हैं, तो आप अपने नंबर से 080-61999922 इस पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद आपको 7 दिनों के लिए लोन मिल जाएगा और 8वें दिन रिचार्ज कराने पर लोन की रकम आपके अकाउंट से कट जाएगी। वहीं, कंपनी की कहना है कि हम अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि टाटा स्काई ने रोजाना जिम जाने वाले यूजर्स के लिए फिटनेस चैनल उपलब्ध कराया है। इस चैनल के लिए यूजर्स को किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। लोकडाउन के चलते टाटा स्काई ने यह कदम उठाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें