Coronavirus: Jio का बड़ा तोहफा, 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को 17 अप्रैल तक कॉलिंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 31 Mar 2020 04:51 PM IST
Coronavirus Jio Offers Free 100 Calling Minutes And 100 Sms To Jiophone users Know All Details In Hindi
Jio - फोटो : amarujala

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में लोगों को रिचार्ज से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियोफोन यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत जियोफोन यूजर्स को 17 अप्रैल तक मुफ्त में 100 कॉलिंग मिनट और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को वैधता खत्म होने पर भी इनकमिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इससे पहले एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को मुफ्त में 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया था। आपको बता दें कि इस समय जियोफोन यूजर्स की संख्या 6 करोड़ से ज्यादा है। तो आइए जानते हैं जियो के लेटेस्ट ऑफर के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियोफोन को 17 अप्रैल तक मिलेंगी ये सेवाएं

    कंपनी अपने जियोफोन यूजर्स को 17 अप्रैल तक मुफ्त में 100 कॉलिंग मिनट और 100 एसएमएस देगी। साथ ही प्लान की वैधता खत्म होने के बाद भी यूजर्स को इनकमिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज ऑप्शन पेश किए हैं, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड में जान सकेंगे।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज

    लॉकडाउन के चलते अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है, तो माय जियो एप या कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर रिचार्ज करवा सकते है। एप से रिचार्ज करने के लिए आपको एप में जाकर रिचार्ज ऑप्शन को चुनना होगा और इसके बाद प्लान चुनकर पेमेंट करनी होगी। वहीं, दूसरी तरफ साइट से रिचार्ज कराने की बात करें तो आपको सबसे पहले प्लान लिस्ट में से अपने लिए बजट के अनुसार प्लान का चुनाव करें। बाय ऑप्शन पर क्लिक कर पेमेंट कर दें। अब आपका रिचार्ज हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें