Coronavirus: टेलीकॉम कंपनियों को लगा झटका, मोबाइल रिचार्ज में आई 35 फीसदी की गिरावट

लॉकडाउन के कारण रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों को झटका लगा है। बीते 11 दिनों में मोबाइल रिचार्ज में 35 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, दूसरी तरफ एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉकडाउन से फीचर फोन यूजर्स की करीब आधी संख्या प्रभावित है। इसमें ज्यादातर मजदूर वर्ग हैं, जो मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।
टेलीकॉम विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑफलाइन रिचार्ज शून्य हो गया है, क्योंकि यूजर्स मोबाइल स्टोर या फिर नजदीकी स्टोर पर जाकर फोन रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियों के नए यूजरबेस में भी गिरावट आई है। वहीं, दूसरी तरफ अगर लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ता है, तो इससे कंपनियों को बहुत नुकसान हो सकता है।
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone idea) ने अपने ग्राहकों के लिए खास सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के तहत वोडाफोन-आइडिया के उपभोक्ता एटीएम से मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकेंगे। कंपनी ने इस सर्विस के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, डीसीबी बैंक, आईडीबीआई बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ साझेदारी की है।
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए खास सेवा की शुरुआत की थी। इस सेवा के तहत अब यूजर्स नजदीकी एटीएम, ग्रोसरी और फार्मेसी स्टोर से अपना नंबर रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, कंपनी के सीईओ Gopal Vittal ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान हमारे यूजर्स अपना मोबाइल नंबर एटीएम, ग्रोसरी और फार्मेसी स्टोर से रिचार्ज करा सकेंगे। हमने इस सेवा के लिए एचडीएफसी, आईसीआईआई, बिग बाजार और अपोलो के साथ साझेदारी की है। उन्होंने आगे कहा है कि हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे अधिकतर यूजर्स ऑनलाइन रिचार्ज नहीं करा पाते हैं, तो इसलिए हमने इस सेवा की शुरुआत की है।
- Coronavirus Lockdown: घर में हो गए हैं बोर, तो Whatsapp पर खेलें ये मजेदार गेम
- Coronavirus: Airtel Digital TV का खास ऑफर, यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे ये खास चैनल
- Coronavirus: Vodafone Idea के यूजर्स एटीएम से करा सकेंगे मोबाइल नंबर रिचार्ज
- Coronavirus: Wikipedia खास प्रोजेक्ट SWASTHA के जरिए फर्जी खबर पर लगाएगा रोक